मक्सी - झोंकर मे जब से केबल कनेक्शन हुए है।तभी से ग्राम के उपभोक्ता बिजली की समस्या से परेशान है।परन्तु बिजली विभाग कुभकर्णी नींद मे सोया है।विभाग के कर्मचारी ने नाम नही छापने की शर्त पर बतलाया की ।जिस केबल से कनेक्शन किया गया उसकी क्वालटी काफी घट्टिया है।जिस कारण घरेलू कनेक्शनो मे आये दिन बिजली बंद होने की समस्या आ रही है। उपभोक्ता अपनी बिजली समस्या से रोजाना परेशान होते परन्तु इनकी समस्या की ओर लाईनमैन इंदर सिंह ध्यान नही देता ।ज्यादा कहो तो कहते है। यह काम मेरा नहीं आउट सोर्सिगं वाला लड़का महेश करेंगा।इसी प्रकार जब-आउट सोर्सिगं वाले से कहो तो वह हमेशा अभी बहुत काम है।कहकर टाल देता है ।अब अगर उपभोक्ता स्वयं अपनी बिजली समस्या हल करे या अंधेरे मे रहे। ग्राम झोंकर मे देवीलाल/भेराजी उपभोक्ता क्रं.036504010001376 के घर की बिजली 23अगस्त से बंद है।जिसकी शिकायत कई बार की परंतु ।लाईनमैन इंदर सिंह,महेश,ओर मक्सी एई आर.आर.खरोले को की परन्तु आज तक पीडित उपभोक्ता बिजली कर्मचारीयो की लापरवाही से अंधेरे मे रहने को मजबूर है।पीडित उपभोक्ता द्वारा बिजली बिल भी समय पर भुगतान किया जाता है ।इस माह का भुगतान भी समय पर 13सितम्बर को किया गया जो की बिजली केन्द्र मक्सी की बिजली उपभोक्ता भुगतान पुस्तिका क्रं.87पर दर्ज है ।
परन्तु उपभोक्ता बिजली कर्मचारियो की लापरवाही के चलते अंधेरे मे रहने को मजबूर है।

إرسال تعليق