BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बनेंगे विद्यार्थियों के आधार कार्ड और होगा अपडेशन


इंदौर। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए 18 अगस्त से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआई) से समन्वय किया है।इसमें सरकारी स्कूलों में आधार नामांकन और अपडेशन के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

दअरसल जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार नाम से शुरू हो रहे अभियान में स्कूलों में शिविर लगाए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवाना है, जिसमें अंगुलियों के निशान, आइरिस स्कैन और फोटो अपडेट किया जाएगा।

तय उम्र के बाद अपडेट कराने पर लगेगा शुल्क

पहला अपडेट पांच से सात साल की उम्र में और दूसरा 15 से 17 साल की उम्र में निश्शुल्क होगा। तय उम्र के बाद अपडेट कराने पर शुल्क लगेगा। अपडेशन कार्य स्कूल में होने से विद्यार्थियों को परीक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति और डीबीटी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

साथ ही, विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत आपार आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें छात्र के सभी शैक्षणिक दस्तावेज डिजिटल रूप में संग्रहित रहेंगे। अभियान दो चरणों में चलेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم