BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शासकीय महाविद्यालय लटेरी में “विश्व मानवतावाद” विषयक परिचर्चा सम्पन्न


लटेरी। शासकीय महाविद्यालय लटेरी के भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “विश्व मानवतावाद” विषय पर केंद्रित विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी लटेरी अमरेश जी बोहोरे एवं थाना प्रभारी जयकुमार सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अनुभवों से अवगत कराया और मानवता, नैतिकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रेरक विचार साझा किए।

आयोजन के अंतर्गत परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता एवं मानव श्रृंखला रैली का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर विश्व मानवतावाद के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। मानव श्रृंखला रैली के दौरान महाविद्यालय से लेकर मुख्य मार्ग तक विद्यार्थियों ने हाथों में हाथ डालकर एकता, प्रेम और भाईचारे का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. विप्पु रजक द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन डॉ. प्रमोद गिरी ने व्यक्त किया। पूरे आयोजन ने यह साबित किया कि आज की युवा पीढ़ी मानवता की मूल भावना को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संकल्पित है।


भोपाल संभाग संवाददाता
हामिल खान
मालवा न्यूज़ 24x7

Post a Comment

أحدث أقدم