BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों से MP सीएम मोहन यादव ने की बात, दिया मदद का भरोसा


किर्गिस्तान में हुए विवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वहां रह रहे मध्य प्रदेश के छात्रों रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से फोन पर बात की. उन्होंने छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिया. सीएम यादव ने छात्रों से कहा कि मोदी सरकार उनकी चिंता कर रही है. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण किर्गिस्तान में अशांति की स्थिति निर्मित हुई है. इस बातचीत में विद्यार्थियों ने उन्हें बताया कि सभी छात्र हॉस्टल में रह रहे हैं. वहां उन्हें कोई परेशानी नहीं है. सीएम यादव ने इन छात्रों से अन्य विद्यार्थियों के हालचाल भी पूछे.
उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करें. चूंकि, शीघ्र ही उनकी परीक्षा होने वाली है, इसलिए वे सभी परीक्षा में शामिल हों. इसके बाद ढाई महीने का अवकाश होगा. उन्हें घर बुलवा लेंगे. मुख्यमंत्री यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर वह मध्य प्रदेश में जिला प्रशासन से बात कर सकते हैं. राज्य सरकार को भी सूचना दे सकते हैं. इस पर तुरंत हम कार्रवाई करेंगे. बता दें, वर्तमान में प्रदेश से 1200 और पूरे देश से लगभग तीस हजार विद्यार्थी किर्गिस्तान में पढ़ाई कर रहे हैं.

कांग्रेस ने की मदद की अपील
इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सोशल मीडिया पर ये मुद्दा उठाया. उन्होंने लिखा, किर्गिस्तान में हो रही हिंसा में उज्जैन के 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स फंसे हैं. वे किसी भी तरह भारत वापस आना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है बिश्केक और आसपास के इलाकों में भारतीय स्टूडेंट्स को निशाना बनाया जा रहा है. ये बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के लिए किर्गिस्तान मेंहैं. मध्य प्रदेश के बच्चों के साथ उनके परिजन भी बहुत परेशान हैं. सरकार का त्वरित और प्रभावी दखल जरूरी है. उम्मीद है राज्य सरकार के जरिए भी आवश्यक सूचनाएं तत्काल साझा की जाएंगी, ताकि बच्चों की जल्द और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके. 

Post a Comment

أحدث أقدم