BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर : इंस्टाग्राम पर रील बनाई, और पकड़ा गया 'गांजा लवर'


इंदौर - 
कमेंट्स और लाइक के चक्कर में आपत्तिजनक रील बनाना भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। खुद को गांजा लवर बताने वाला यह सख्श साथियों के साथ रील बना रहा था।द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक आरोपित का नाम सन्नी महाले है। उसके साथी उदय पिता अरूण को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों प्रजापत नगगर निवासी हैं। बजरंग दल पदाधिकारी तन्नू शर्मा ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

सन्नी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाता है। वह तीन दोस्तों के साथ गांजा पीने की बात करता है। रील में यह भी बोलता है कि गांजा तो लल्ली डान ही असली बेचता है। बीच-बीच में अश्लील शब्दों का प्रयोग होता है। मामले के वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार देर रात सन्नी को पकड़ लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم