BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


मशहूर शायर मुनव्वर राणा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. मुनव्वर राणा पिछले काफी वक्त से बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली है. उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके बेटे ने की है.

मुनव्वर 9 जनवरी को तबीयत बिगडऩे के बाद लखनऊ के एसजीपीजीआई में आईसीयू में भर्ती किया गए थे.

शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान यानी SGPGI में भर्ती कराया गया था. इससे पहसे वह दो दिन पहले तक लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. मुनव्वर राणा काफी वक्त से किडनी फेलियर बीमारी से जूझ रहे थे और हफ्ते में तीन बार उनका डायलिसिस भी किया जाता था. उन्हें क्रोनिक किडनी बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी पिछले लंबे वक्त से शामिल नहीं हो पा रहे थे.

वह किडनी की बीमार से पीड़ित थे. बताया जा रहा है कि हफ्ते में तीन बार उनकी डायलसिस हो रही थी. हाल ही में उनको चेस्ट पैन की शिकायत पर उन्हें डॉक्टरों के पास ले जाया गया था. उन्हे निमोनिया की शिकायत हो गई थी, जिस वजह से सांस लेने में दिक्कत आ रही थी.

मुन्नवर राणा अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. मुनव्वर राणा की गिनती देश के जाने-माने शायरों में से होती है. उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है. इसके अलावा उन्हें माटी रतन सम्मान से भी सम्मानित किया गया है.

Post a Comment

أحدث أقدم