देवास :- देश के टॉप 10 थानों में देवास का सिविल लाइन थाना शामिल हुआ है। कुल 16,955 थानों के मूल्यांकन के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चयन किया है। साल 2023 में देवास के थाना सिविल लाइन थाने को देश के टॉप-10 थानों में शामिल किया गया है।
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने देवास जिले के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी। इसके साथ ही अन्य थानों को भी उत्कृष्ट बनाने के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए। चयन का आधार में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोष सिद्धि और मैदानी सर्वे । 100 की सूची में डिंडौरी, दतिया भी थे।एससीआरबी के एडीजी चंचल शेखर ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के 100 थानों का चयन किया। इसमें एमपी से 3 थाने डिंडौरी, दतिया और देवास चयनित हुए थे। फाइनल में राष्ट्रीय स्तर पर थाना सिविल लाइन, देवास को 10 वां स्थान मिला।

إرسال تعليق