BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

बड़ी खबर : मुरैना में फूड फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, 5 मजदूरों की मौत


मुरैना
में साक्षी फूड फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।पांचो मृतक मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री को खाली कराया गया है। जिले के जरेरुआ इलाके में साक्षी फूड फैक्ट्री में घटना हुई है। 
घटनाक्रम के मुताबिक जडेरुआ औद्यागिक क्षेत्र में चेरी फैक्ट्री धनेला गांव के पास है। फैक्ट्री में आज काम चल रहा था और उसका बायलर भी गर्म हो रहा था। यहां पर टिकटोली गांव निवासी 35 वर्षीय रामौतार पुत्र रामकिशन गुर्जर, 40 वर्षीय रामनरेश पुत्र रामकिशन, 30 वर्षीय वीर सिंह पुत्र रामकिशन, 40 वर्षीय गणेश पुत्र बद्री गुर्जर व 28 वर्षीय गिर्राज पुत्र मुन्नी सिंह मजदूर काम कर रहे थे। अचानक ही पांचों मजदूर फैक्ट्री में केमिकल से भरे गड्ढे में गिर गए। जब तक उन्हें गढ्ढे से निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया और पांचों शवों को मुरैना अस्पताल लाया गया है।

टिकटोली में पसरा मातम

मरने वालों में तीन न केवल सगे भाई है, बल्कि टिकटोली गांव के हैं। घटना की खबर जैसे टिकटोली पहुंची वैसे गांव में मातम पसर गया। लोग घटना की सुनकर मृतकों के घर पहुंचे और स्वजन अस्पताल पहुंचे।

Post a Comment

أحدث أقدم