BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

प्रेमलता के मोबाइल में राशि के मैसेज तो आ रहे, लेकिन रकम जा रही दूसरे खाते में


रहली के वार्ड क्रमांक पांच निवासी लाड़ली बहना प्रेमलता पत्नी राजकुमार रैकवार योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए परेशान है। प्रेमलता के माेबाइल पर राशि जमा होने का मैसेज ताे आता है, लेकिन राशि बैंक खाते में जमा नहीं हो रही।
उनके पति ने जब बैंक में पड़ताल की तो पता चला कि यह राशि प्रेमलता नाम की ही दूसरी महिला के खाते में यह राशि जमा हो रही। उन्होंने इसकी शिकायत 29 जून को सीएम हेल्पलाइन पर की। 30 को निराकरण का जवाब भी आ गया, लेकिन समस्या हल नहीं हुई तो शिकायत को अपडेट कराया। अब शिकायत एल-2 लेवल पर होने की बात कही जा रही है।

हितग्राही प्रेमलता रैकवार का कहना है कि उनका पंजीयन नंबर 10529991 है। वहीं बैंक खाता नंबर 34658511652। योजना के समय उसमें शून्य बैलेंस था। रजिस्ट्रेशन के बाद जो मोबाइल दर्ज कराया था। उस पर पहली ओटीपी आई। एक जून को स्वीकृति पत्र भी मैसेज में आया। 23 जून को राशि खाते में जमा कराने का मैसेज आया। 2 दिन बाद जब राशि आहरण करने के लिए बैंक गई तो उनके खाते में राशि नहीं आने की बात कही।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरा मैसेज भी आ गया पर राशि नहीं आई। इस संबंध में पति राजकुमार बैंक में मैसेज दिखाया तब ब्रांच मैनेजर ने पहले जांच के पश्चात खाता पूर्णता बंद होने की बात कही, फिर नोफिल पर जाने से बैंक के कंप्यूटर पर ही खाता ओपन बता रहा है। फिर और जानकारी लेने पर पता चला कि यह राशि कोई अन्य महिला प्रेमलता रैकवार के खाते में जमा हुई।

जिस प्रेमलता के खाते में यह राशि जा रही है उसका खाता नंबर 34622654226 है। बैंक में इस बात पर कोई जवाब नहीं मिल रहा कि खाते में पति का नाम दर्ज क्यों नहीं है। मोबाइल का मैसेज जिस खाते नंबर पर राशि भेजा जाना बता रहा है। हितग्राही प्रेमलता रैकवार का कहना है कि उनकी मामले की निष्क्षता से जांच कराई जाए व उन्हें राशि दिलाई जाए।

Post a Comment

أحدث أقدم