BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर तालाब ने छलांग लगाकर एक व्यक्ति ने दी जान, रेस्क्यू कर निकाला शव


शाजापुर
:- शहर में गिरवर तालाब में रविवार की शाम को एक व्यक्ति ने तालाब में छलांग लगा कर जान दे दी। व्यक्ति को कूदते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने देखा और इस घटना की सुचना पुलिस को दी। 

सुचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बारिश और रात हो जाने के कारण तलाश बंद करना बड़ी। सोमवार को फिर से टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति को ढूंढ निकाला। मृतक के शव को बाहर निकालकर पोस्मॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक काशीराम पिता हजारीलाल (60) सिहोर निवासी शाजापुर में अपने भाई के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रविवार शाम से वह बिना बताए गायब हो गए। परिजनों ने ढूंढने की कोशिश भी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच रविवार शाम को तालाब में लोगों ने एक व्यक्ति को छलांग लगाते हुए देखा। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की भी कोशिश की। बुजुर्ग के शव को सोमवार को निकाला गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को टीम ने रेस्क्यू कर निकाल लिया और पोस्मॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। बुजुर्ग की मृत्यु के करने का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم