BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

आसमान छू रहे सब्जियों के दाम: टमाटर के बाद इनके भी बढ़े भाव, अदरक-लहसुन 200 के पार


भोपाल
। सब्जियों के भाव मे भारी उछाल आया है। टमाटर, गोभी, टिंडे, अदरक के भाव एक सप्ताह में चार गुना हो गए हैं। ग्वालियर की सब्जी मंडी की बात करें, तो जो टमाटर एक हफ्ते पहले 30 रुपये किलो बिक रहा था।वहीं आज 100 रुपये किलो पहुंच गया है। अदरक, गोभी, टिंडे के भाव भी 100 रुपये किलो से ऊपर पहुंच गए है। तो वहीं मिर्ची, धनिया, लहसुन के साथ-साथ शिमला मिर्च के दाम भी दोगुने हो गए हैं।

दाम बढ़ने के चलते ग्वालियर की हजीरा इंटक मैदान सब्जी मंडी में खरीददार कम आ रहे हैं। सब्जी के भाव सुनकर बजट बिगड़ रहा है। जो व्यक्ति किलो के हिसाब से सब्जियां खरीद करता था, वह आज ग्रामों पर सिमट गया है।

ग्वालियर सब्जी मंडी रेट

किलो के हिसाब है, सप्ताह भर पहले और आज के भाव

टमाटर एक हफ्ते पहले 30, आज 100 रुपये।
मिर्च एक हफ्ते पहले 25, आज 60 रुपये।
आलू पहले 10, आज 20 रुपये।
गोभी एक हफ्ते पहले 30, आज 120 रुपये।
बैगन एक हफ्ते पहले 30, आज 60 रुपये।
शिमला मिर्च 20, आज का भाव 60 रुपये।
पत्ता गोभी 15, आज का रेट 30 रुपये।
लोकी 20, आज का दाम 40 रुपये।
अदरक 60 रुपये किलो आज 240 प्रति किलो।
प्याज 10 आज का भाव 25 रुपये।
लहसुन 240 रुपये किलो।


राजधानी भोपाल  में भी सब्जियों ने आंसू निकाल दिये हैं। बारिश में सब्जी भाजी के दाम डबल हो गये हैं। यहां टमाटर के भाव 100 रुपय किलो पहुंच गया हैं। वहीं बींस 160 रुपये प्रति किलो, अदरक 240, गोभी 80 और गिलकी 60 रुपये किलो बिक रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم