उज्जैन के लापता जिला आयकर अधिकारी शेरसिंह गिन्नारे (54) को खंडवा पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस 33 किलोमीटर दूर गुड़ी स्थित उनके फार्म हाउस पर पहुंची।
दरअसल, 25 जून की रात 9 बजे के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया था। गिन्नारे के परिजनों ने खंडवा के मोघट रोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उज्जैन तथा इंदौर पुलिस व सायबर टीम ने सर्चिंग की तो इनकम टैक्स अफसर उनके फार्म हाउस पर पाए गए। शिकायतकर्ता श्रवणसिंह गिन्नारे ने बताया था कि उनके भाई शेरसिंह गिन्नारे 25 जून की शाम करीब 4 बजे खंडवा आए थे। इसके बाद रात 9 बजे उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। वे लोग दो दिनों तक गिन्नारे को तलाश रहे थे।

إرسال تعليق