BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर के दुपाड़ा रोड पर सड़क किनारे लटका मिला एक व्यक्ति का शव


शाजापुर
शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकी मिली है जिस पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। जिस पेड़ से व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला है। वह जमीन से महज तीन-चार फिट ऊंचाई पर है और मृतक भी बैठी हुई। अवस्था में है ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
इधर मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है घटनास्थल लालघाटी थाने से करीब 2 किलोमीटर दूर ही है पहनावे से मृतक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी लग रहा है जानकारी के अनुसार सुबह की सैर पर निकले लोगों ने सड़क किनारे व्यक्ति के शव को लटका देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर एएसआई रतन लाल चौहान व पुलिस टीम जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم