BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर गौरव रन में कलेक्टर के साथ हर उम्र के लोगों ने लगाई 'सेहत की दौड़'


इंदौर
गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव के दौरान आज मंगलवार को सेहत की अलख जगाने के लिए इंदौर गौरव रन का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स द्वारा संयुक्त रूप से यह दौड़ आयोजित की गई।

यह दौड़ सुबह 7 बजे नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ हुई जो शिवाजी वाटिका चौराहा, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सामने, गीता भवन चौराहा, और पलासिया होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस दौड़ में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के डॉ. अरूण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रन में शामिल होने वाले प्रथम 250 प्रतिभागियों को एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स द्वारा टीशर्ट और कैप उपहार स्वरूप दी गई।

Post a Comment

أحدث أقدم