BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

बॉडी बिल्डर प्रेम राज अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन, 2014 में जीता था मिस्टर इंडिया का खिताब


राजस्थान के कोटा में जाने माने बॉडी बिल्डर प्रेमराज अरोड़ा की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। महज 42 साल के थे। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमराज अरोड़ा रविवार की सुबह रोजमर्रा के कामकाज निपटाने के बाद बाथरूम में नहाने चले गए, लेकिन लंबे समय तक बाथरूम से बाहर ही नहीं निकले।
लेकिन काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उन्‍हें आवाज दी। इसके बाद जब उन्‍हें देखा तो वे बेहोश मिले थे। इस परिजन उन्‍हें डॉक्‍टर के पास लेकर गए, जहां उन्‍हें डेड घोषित कर दिया गया। उन्‍होंने 2014 में मिस्‍टर इंडिया का टाइटल जीता था। 

मिली जानकारी के अनुसार वर्कआउट के बाद आए हार्ट अटैक से उनकी मृत्‍यु हुई है। उनका शव वॉशरूम से मिला है। ऐसा बताया गया है कि वर्कआउट के बाद वे वॉशरूम गए थे, लेकिन काफी समय तक जब वे बाहर नहीं आए तो उनके घरवालों ने उन्हें चेक किया था। परिवार में उनकी पत्‍नी और 2 बेटियां हैं।

परिजनों ने बताया कि प्रेमराज हर प्रकार के नशे से दूर थे और प्रॉपर डाइट को फॉलो करते थे। वे फिटनेस कोच और जिम इंस्‍ट्रक्‍टर भी थे। बॉडी बिल्डिंग, पॉवर लिफ्टिंग और जिमिंग का उन्‍हें शौक था और वे अपना बहुत ध्‍यान रखते थे। रोजाना की तरह वे वर्कआउट के बाद वॉश रूम गए थे, लेकिन काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उन्‍हें आवाज दी। इसके बाद जब उन्‍हें देखा तो वे बेहोश मिले थे। इस परिजन उन्‍हें डॉक्‍टर के पास लेकर गए, जहां उन्‍हें डेड घोषित कर दिया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم