BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शादी में रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी करने पर रोका, तो दुल्हन के मौसा की पीट-पीट कर हत्या, मामा की हालत गंभीर

मैनपुरी के कुरावली के गांव बीकापुर में दुल्हन के मौसा की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। गमगीन माहौल के बीच विवाह की रस्में संपन्न हुईं और देर रात ही विदाई कर दी गई। इसके बाद दुल्हन के परिजन अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नगला हरियाणा चले गए। 

थाना क्षेत्र के गांव बीकापुर निवासी नेकराम की पुत्री की बरात दरवाजे पर आई तो सभी लोग बेहद खुश थे। हंसी खुशी के माहौल के बीच शादी की रस्में हो रहीं थीं, लेकिन खाना बंद होने के बाद रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद के दौरान दुल्हन के मौसा रनवीर की मौत ने खुशियों का माहौल मातम में तब्दील कर दिया। बता दें कि गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी हो जाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मारपीट होने लगी। इसी घटना में ज्यादा चोट लग जाने की वजह से दुल्हन के मौसा की मौत हो गई। कई लोगों ने मिलकर दुल्हन के मौसा को पीटा था। वहीं इस झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।

दरअसल मृतक रणबीर सिंह अपने साले रामकिशोर के साथ बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आये थे। बाराती दावत खा चुके थे. गांव के ही रजत और अजय नाम के दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका, जिससे विवाद शुरू हो गया रामकिशोर और ग्रामीणों के बीच रसगुल्लों को लेकर कहासुनी हो गयी जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसके बाद रजत और अजय पक्ष के लोगों ने रणबीर सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी, वहीं मृतक का साला रामकिशोर को गंभीर हालात में सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم