तराना भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही याद दिलाया कि शहीदों द्वारा देश के लिए बलिदान में अपनी जान न्योछावर कर दी
साथ ही तराना महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा वाजपेई द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए यहां बताया कि पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर शहीदों को याद किया गया इस हमले में हमने देश के सच्चे वीर सपूतों को खो दिया उनका बलिदान हम कभी नहीं भूलेंगे उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने की प्रेरणा देता है साथ ही तराना भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भारतीय स्टेट बैंक में पदस्थ पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया पूर्व सैनिक करण सिंह और कैलाश जी का महिला मोर्चा द्वारा हार और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया
संवादाता अरशद जागीरदार
إرسال تعليق