आगर मालवा में एक पति ने पत्नी की खौफनाक हत्या कर दी. उसने पत्नी को मारकर उसका शव भी जला दिया. सुनसान इलाका होने की वजह से इस घटना का पता नहीं चलता. लेकिन, कुछ जागरूक गांववालों ने शंका के आधार पर मामले को पुलिस तक पहुंचा दिया. पुलिस अब जले अवशेषों की फोरेंसिक जांच कराएगी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है. घटना 25 फरवरी की ग्राम धरोला की है.
जानकारी के मुताबिक, नलखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि गांव धरोला में सुनसान खेत पर कुछ जल रहा है. आग देखकर लग रहा है कि कुछ गलत हुआ है. सूचना मिलते ही एसडीओपी पल्लवी शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. यहां आकर पता चला कि यह खेत मोहन भिलाला है. पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि मोहन की पत्नी सीमा भिलाला (36) घर से गायब है.
पुलिस को गुमराह कर रहा था आरोपी
पुलिस ने मोहन को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरूकिया. पहले तो वह पुलिस को भ्रम में डालता रहा, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया. उसने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या उसीने की है. उसने स्वीकार किया कि हत्या के बाद उसने पत्नी के शव को जला दिया. ताकि, किसी को भी किसी तरह का सबूत नहीं मिले.
पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
आरोपी मोहन भिलाला ने बताया कि उसका पत्नी सीमा के साथ अक्सर विवाद होता था. वह किसी न किसी बात पर झगड़ा करती थी. घरेलू कलह की वजह से पत्नी आरोपी को एक फूटी आंख नहीं सुहाती थी. घटना की शाम भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी बौखला गया और उसने पत्नी को मारना शुरू किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला. उसके बाद खेत पर कई लकड़ियां इकट्ठी कीं और उसका शव जला दिया. पुलिस ने कहा कि वह जले हुए अवशेषों की फोरेंसिक जांच कराएगी. आरोपी से पूछताछ जारी है.
إرسال تعليق