BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर : इलाज के दौरान हुई पत्नी की मौत तो जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सका पति, महज 2 घंटे बाद घर में मिली लाश

शाजापुर : - सात जन्मों का रिश्ता जोड़ने वाले पति-पत्नी साथ जीने-मरने की कसमें तो खाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो वाकई साथी के बिछड़ने पर खुद की जीवन लीला समाप्त कर देते हैं.
ऐसा ही कुछ मामला मध्य प्रदेश से आया है जहां के शाजापुर जिले के शुजालपुर में अपनी पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी. एक साथ पति-पत्नी की मौत से इलाके के लोग भी सकते में हैं.

दरसल शुजालपुर सिटी के रायकनपुरा में नगरपालिका के सामने बने सरकारी क्वार्टर के पास रहने वाले श्रमिक परिवार मे डेढ़ वर्ष पहले शादी करने वाली महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान अहले सुबह उसकी मौत हो गयी. अपनी पत्नी की मौत को उसका पति बर्दाश्त नहीं कर सका. इस घटना के महज दो घण्टे बाद ही पति ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. माना जा रहा है कि पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने यह कदम उठाया.

दोनों पति-पत्नी का पोस्टमार्टम शुजालपुर सिविल अस्पताल में हुआ. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगर निवासी 21 वर्षीय संजना की शादी साल दो साल पहले लॉकडाउन के दौरान शुजालपुर निवासी लखन के साथ हुई थी. लखन मकान बनाने के मिस्त्री का काम करता था. शादी को करीब डेढ़ वर्ष हुए थे. दोनों नगर पालिका के सरकारी क्वार्टर के पास बने निवास में अपने ही परिवार के अन्य लोगों के साथ रहते थे.
पेट दर्द की शिकायत होने पर संजना को पति लखन ने शुजालपुर सिटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद तबियत ज्यादा बिगड़ने पर शाजापुर जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह देकर रेफर किया गया था. शाजापुर रवाना होने से पहले ही महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई है और उसकी मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा कर परिजन घर चले गए थे.

मृतका संजना का देवर सुबह जब बाथरूम के लिए गया तो महिला के पति लखन को भी मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से झूलता पाया. एक ही रात में नवविवाहित पति-पत्नी की मौत से परिवार सदमे में है, वहीं पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Post a Comment

أحدث أقدم