कोरोना के खतरे के बीच मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की है, इसके तहत अब मिलने वाले पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी भोपाल और ग्वालियर में यह व्यवस्था की गई है, ऐसे में एक बार फिर मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है.
दुनिया भर में कोरोना की एक और लहर का खतरा अब धीरे-धीरे बढ़ गया है, ऐसे में भारत में इसका ज्यादा असर ना हो इसको देखते ही अभी से एहतियात के रूप में केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर कर सभी राज्यों को कोरोना से सतर्क रहने को कहा है, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने भी एक नई एडवाइजरी सभी कलेक्टर के नाम जारी की है.
अब मिलेगा पॉजिटिव मरीजों का रिकॉर्ड:
स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त सुदाम खाडे के हस्ताक्षर वाली एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि जिस तरह से अन्य पड़ोसी राज्यों में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है. ऐसे में मध्यप्रदेश में अब आने वाले पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी, इसके लिए अलग से व्यवस्था कर दी गई है. भोपाल और ग्वालियर में पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग होगी इसके माध्यम से यह पता चल जाएगा कि मरीजों का रिकॉर्ड क्या है और कहां से उन्हें यह संक्रमण का रोग लगा है
यहां होगी जिनोम सीक्वेंसिंग: भोपाल स्थित एम्स में यह सुविधा मौजूद रहेगी, जिसमें भोपाल, रीवा, इंदौर और उज्जैन संभाग के पॉजिटिव मरीजों की सीक्वेंसिंग की जाएगी. वहीं ग्वालियर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में ग्वालियर, जबलपुर और सागर संभाग के पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग की जांच की जाएगी.
إرسال تعليق