BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

कोरोना खतरे के बीच लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दी यह अहम जानकारी

नई दिल्ली
कोरोना खतरा मंडराते ही भारत की सरकार ने कोरोना स्थिति के लिए हर मोर्चे पर तैयारी करनी शुरू कर दी है। इस बीच आज संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी है।
लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि, ''पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत में मामले कम हो रहे हैं। हम चीन में बढ़ते कोविड मामलों और इससे होने वाली मौतों को देख रहे हैं। हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। राज्यों को सलाह दी जा रही है कि वे कोविड-19 के नए वेरिएंट की समय पर पहचान करने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाएं।''

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडावियाकोरोना लगातार दुनिया को प्रभावित कर रहा है, कोरोना ने हर देश को प्रभावित किया है। पिछले कुछ दिनों से कई देशों में कोरोना केस बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत में केस लगातार कम हो रहे हैं। भारत में औसतन हर दिन 153 नए केस दर्ज हो रहे हैं, वहीं पूरी दुनिया में रोजाना 5 लाख से ज्यादा केस दर्ज हो रहे हैं। जापान, चीन साउथ कोरिया, यूएस, फ्रांस और इटली जैसे देशों में कोरोना से मौतें और नए मामले देखे जा रहे हैं।

मनसुख मंडाविया द्वारा यह बात भी कहीं गई-

भारत में 220 करोड़ वैक्सीन के टीके लग चुके हैं, जो एक कीर्तिमान है। आने वाले त्योहार और नए साल को देखते हुए राज्यों को सतर्क रहकर लोगों का मास्क पहनना, सैनिटाइजर इस्तेमाल करना, हाईजीन का खयाल रखने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की जागरुकता के लिए कदम उठाने चाहिए।

एयरपोर्ट्स पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है, हम इस महामारी के लिए संकल्पित हैं और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

सभी लोगों को ये समझाने की जरूरत है कि, कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। हमें कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाना चाहिए और सतर्क रहना चाहिए, मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की जरूरत है।

Post a Comment

أحدث أقدم