BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, AC और हाफ ओपन बसों से कर सकेंगे महाकाल लोक और बाबा के दर्शन

 उज्जैन। महाकल मंदिर और महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की संख्या मलगातार बढ़ रही है. इसे देखते हुए जल्द ही इलेक्ट्रिक एयर कंडीशनर 'हाफ ऑन' 'हाफ ऑफ़' बसों की सुविधा मिलेगी. श्रद्धालुओं के लिए यह बस महाकाल मंदिर से चलेगी और उज्जैन शहर के प्रमुख मंदिरों तक के दर्शन श्रद्धालुओं को कराएगी. इससे उन श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा, जो महाकाल मंदिर दर्शन के साथ-साथ उज्जैन दर्शन करना चाहते हैं. श्रद्धालुओं को एक बार टिकिट खरीदना होगा, जो दिन भर के लिए वैध होगा.

10 एयर कंडीशनरबस खरीदने का निर्णय: बस की डिजाइन फाइनल हो चुकी है अब टेंडर होना है. 'हाफ ऑन' 'हाफ ऑफ' बसों की टिकट के लिए एक सॉफ्टवेर तैयार किया जा रहा है. जिससे भक्त ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे, यही नहीं भक्त एक बार टिकट लेकर किसी भी मंदिर या जगह पर मन चाहे समय तक रुक सकेंगे. जिस बस से वे आये थे, अगर वो निकल भी जाती है तो अगली बस में बैठकर यात्रा कर सकेंगे. सभी दस बस एक के बाद एक समय के अनुसार निकलेगी. जो की पूरा एक चक्कर लगाकर शाम तक श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर में अंतिम स्टॉप पर छोड़ देगी. 

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते लिया निर्णय: महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि सभी बसें एयर कंडीशनर होगी. यूरोप में चलने वाली बसों की तरह ऊपर से खुली रहेंगी, जबकि नीचे वाला फ्लोर पूरा एसी रहेगा. सभी बस इलेक्ट्रिक रहेगी जो की महाकाल मंदिर से चलकर मंगलनाथ, काल भैरव, गढ़कालिका, सांदीपनि आश्रम सहित शहर के प्रमुख मंदिरों तक चलेगी. महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि मंदिर समिति के पास अभी एक बस है, जिससे श्रद्धालु उज्जैन शहर के अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं. महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालु की संख्या लगातार बढ़ रही है(devotees increase in mahakal lok). बीते कुछ महीनों से वीक एंड में ये संख्या 2 लाख से ऊपर होती है. जो भक्त यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं, वो उज्जैन शहर और अन्य मंदिर भी घूमना चाहते हैं. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बसों की सुविधा भक्तों को देने जा रहे हैं.

Post a Comment

أحدث أقدم