सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के सर्वे कार्य में घोर लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद कलेक्टर ने पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। वहीं अनुशासनहीनता के लिए एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सीहोर जिले की आष्टा जनपद की ग्राम पंचायत खामखेड़ा बैजनाथ में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जहां पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही सामने आई। कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने इस अनुशासनहीनता के लिए ग्राम पंचायत सचिव कैलाश बागवान और पटवारी हल्का नंबर 02 रोहित वर्मा को निलंबित कर दिया है। वहीं निलंबन अवधि के दौरान इन दोनों का मुख्यालय आष्टा जनपद पंचायत और तहसील कार्यालय ही रहेगा। साथ ही इन्हें नियमानुसार भत्ते की पात्रता होगी।
इसके अलावा जिला कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने आष्टा एसडीएम आनंद सिंह राजावत और जनपद सीईओ अमित व्यास को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन के अंदर जवाब मांगा है।
إرسال تعليق