BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

लखनऊ -मकान में लगी भीषण आग, रिटायर्ड IG की मौत, पत्नी और बेटा घायल

लखनऊ - गाजीपुर थाना इलाके में शनिवार देर रात एक मकान में आग लगने के कारण दम घुटने से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की मौत हो गई और उनकी पत्नी एवं बेटा घायल हो गए. पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी.
उन्‍होंने बताया कि पुलिस पड़ोसियों के सूचना देने पर तत्‍काल मौके पर पहुंची और उसने एवं अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाकर पांडेय, उनकी पत्नी अरुणा पांडेय और पुत्र शशांक को बाहर निकाला. घर में धुआं भर जाने से सबकी हालत बिगड़ गई थी. मिश्रा ने बताया कि तीनों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने डीसी पांडेय को मृत घोषित कर दिया. उन्‍होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटे का उपचार जारी है और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मिश्रा ने बताया कि पांडेय करीब 10 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे पांडेय के आवास में आग लग गई और उसकी पहली मंजिल पर पूरा परिवार फंस गया. उन्होंने बताया कि पांडेय ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्‍होंने शोर मचाया. जब पुलिस वहां पहुंची, तो उसे परिवार के सभी सदस्‍य बेहोश मिले.


 

Post a Comment

أحدث أقدم