ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, जहां हादसा हुआ।
इंदौर - ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में फेब्रिकेशन का काम कर रहे मजदूर 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। जबकि दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भिजवाया। मृतकों के नाम धीरज प्रजापत और अवधेश कुशवाहा बताए जा रहे हैं। जबकि शैलेंद्र प्रजापत और भगवानदास का उपचार जारी है।

إرسال تعليق