इंदौर - तेजाजी नगर बायपास पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों बिहार के रहने वाले हैं। यहां पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक मरने वालों के नाम अरूण (30) पुत्र अशोक, बाबू (25) पुत्र विदयानंद और राकेश (15) पुत्र राम विलास है। पुलिस के मुताबिक तीनों देर रात बाइक से निकले थे। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
इंदौर - पीथमपुर जा रहे तीन बाइकसवारों की सड़क हादसे में मौत
Malwa News 24
0
إرسال تعليق