BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मुंबई में 6 घंटे में 300 मिमी बारिश : सड़कों और रेलवे ट्रैक पर भरा पानी… कई ट्रेनें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद


मुंबई। देश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भी भारी बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। शहर में छह घंटों में करीब 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। छात्रों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए, मुंबई (BMC क्षेत्र) के सभी BMC, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

कई ट्रेनेें कैंसिल
रेलवे ट्रैक पर पानी भरने की वजह से मुंबई डिवीजन की 5 ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं हैं। रेलवे ने बताया कि, कुछ लोकल ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं। मुंबई डिविजन के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जलभराव के कारण निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी

12110 (MMR-CSMT)
11010 (PUNE-CSMT)
12124 (PUNE-CSMT DECCAN)
11007 (PUNE-CSMT DECCAN)
12127 (CSMT-PUNE INTERCITY 

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में आज (8 जुलाई) भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। 7 जुलाई को सुबह 8 बजे से 8 जुलाई को सुबह 6 बजे के बीच 22 घंटों के दौरान मुंबई सेंट्रल शहर में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। वहीं, ईस्टर्न मुंबई में 150 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा वेस्टर्न मुंबई में 146 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक, सोमवार (8 जुलाई) को 11 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इनमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक शामिल हैं। इन राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post